sompa
Shayanta sayanta
28/05/2025
होम
वीडियो
फोटो
शहर चुनें
Hindi NewssportsCricketiplt20newsJitesh Sharma Mayank Agarawal And Virat Kohli Rcb Will Play First Qualifier Because Of These 5 Players
इन 5 खिलाड़ियों ने आरसीबी को दे दिया नया जवन, लखनऊ के सामने हार जाते तो लग जाता बड़ा दाग
आईपीएल 2025 के का लीग स्टेज खत्म हो गया है। लीग चरण का आखिरी मुकाबला आरसीबी और लखनऊ के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर पहले क्वालिफायर के लिए अपनी जगह को सुनिश्चित किया। ऐसे में आइए जानते है उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आरसीबी की जीत के हीरो बने।
फॉलो करे
Curated by: जितेंद्र कुमार
Updated: 28 May 2025, 5:00 am|नवभारतटाइम्स.कॉम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के अंतिम लीग मैच में धमाकेदार खेल दिखाते हुए सीजन के अंतिम लीग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की शतकीय पारी से 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन आरसीबी ने भी पलटवार करते हुए 8 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम के 19 पॉइंट हो गए और वह पहले क्वालीफायर में अपनी जगह को सुनिश्चित कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आरसीबी को लखनऊ के खिलाफ एक नया जीवन दे दिया। क्योंकि अगर इस मैच में आरसीबी नहीं जीत पाती तो उसे फाइनल में पहुंचने के 2 मौके नहीं मिल पाते।
jitesh sharma mayank agarawal and virat kohli rcb will play first qualifier because of these 5 players
आईपीएल 2025, आरसीबी बनाम लखनऊ (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
सभी झड़ चुके बाल वापस चाहते हें? इसे सिर्फ दिन में एक बार आजमाऐं!
Mool Hair Grow
|
Sponsored
जितेश शर्मा आरसीबी की जीत के सबसे बड़े हीरो
जितेश शर्मा आरसीबी की जीत के सबसे बड़े हीरो
लखनऊ के खिलाफ मैच में आरसीबी की कप्तानी करने वाले जितेश शर्मा ने बल्ले से कमाल का खेल दिखाया। रजत पाटीदार और लियाम लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद जितेश ने मयंक अग्रवाल के साथ ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 33 गेंद में नाबाद 85 रनों की पारी खेली। इस शानदार बल्लेबाजी के कारण ही आरसीबी ने लखनऊ के खिलाफ 8 गेंद रहते ही जीत हासिल की। सिर्फ जीत ही नहीं, जितेश ने टीम के लिए पहले क्वालिफायर को सुनिश्चित कर एक नया जीवन दे दिया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Asansol
713334
