Cancer myths and facts busted
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Cancer myths and facts busted, Health/Beauty, LDA COLONY, Colony.
's #हर्ष
Precautions for cancer patients in covid era.
#हर्षवर्द्धन आत्रेय
's #हर्ष
डॉ. हर्षवर्धन आत्रेय, जो कैंसर विशेषज्ञ हैं, ने Covid - 19 के विषय में कुछ बातें साझा की कि ये कैंसर रोगियों को कैसे प्रभावित कर सकता है, साथ ही कुछ सलाह भी दी कि वे अपने डर को काबू रखते हुए इन खतरों को कैसे कम कर सकते हैं।
यह स्पष्ट है कि यह संक्रमण आगे फैलने की संभावना है, विशेष रूप से सामुदायिक प्रसार (Community Spread ) के बढ़ते मामलों (बिना किसी ज्ञात स्रोत से संक्रमण) में।
े_होने_वाले_संक्रमण_में_शामिल_लोग_जिन्हे_सबसे_अधिक_खतरा_है-
* अधिक उम्र (विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक)
* पुरानी फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग, मधुमेह, क्रोनिक किडनी रोग
* कैंसर।
कुछ कैंसर रोगियों को ज़्यादा खतरा है
* एक्यूट एवं क्रोनिक ल्यूकीमिया, लिम्फोमा और मल्टीपल मायलोमा जैसे ब्लड कैंसर वाले रोगियों, और जिनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ हो।
* मरीज़ जिनका उपचार (कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी) चल रहा हो को इस संक्रमण से होने वाली जटिलताओं का ज़्यादा खतरा होने की संभावना है।”
#क्या_हम_जानते_हैं_कि_Covid_और_कैंसर_के_मरीजों_को_कैसे_प्रभावित_करता_है?*
हम अभी भी पूरी तरह नहीं जानते हैं कि यह वायरस उन लोगों को कैसे प्रभावित कर सकता है जिन्हें कैंसर है। अब तक, चीन के आंकड़ों से पता चलता है कि कैंसर के रोगियों को खतरा सबसे अधिक है। इसमें आईसीयू में भर्ती, वेंटीलेटर की आवश्यकता और दुष्परिणामों की संभावना शामिल है।
#क्या_सभी_कैंसर_रोगी_खतरे_में_हैं_या_केवल_वे_जो_वर्तमान_में_उपचार_करवा_रहे_हैं?*
जिन कैंसर रोगियों का वर्तमान में उपचार चल रहा है, वे संभवतः उन लोगों की तुलना में अधिक खतरे में हैं, जो ठीक हो चुके हैं।
#क्या_मुझे_दूसरों_की_तुलना_में_अपने_हाथों_को_सैनिटाइजर_से_ज़्यादा_धोना_चाहिए? #क्या_कोई_विशेष_सेनिटाइजर_है_जिसका_मुझे_प्रयोग_करन_चाहिए?*
हाथों को 20 सेकंड तक साबुन और पानी से या अल्कोहल जेल/सैनिटाइजर जिसमें 62 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा हो, का नियमित अंतराल में उपयोग करने की सलाह दी जाती है। गंदे हाथों से चेहरे, आंखों या नाक को नहीं छूना चाहिए। सार्वजनिक चीजों जैसे डेस्क, कुर्सियां, डोरनाॅब्स, टेबलटॉप को कीटाणुनाशक या एंटीसेप्टिक पोंछे से साफ करना चाहिए।
#क्या_मुझे_मास्क_पहनने_की_आवश्यकता_है?*
यदि आपको सर्दी, खांसी, बहती नाक, गले में खराश या सांस की तकलीफ के लक्षण हैं, तो कृपया सर्जिकल मास्क (विशेषकर जब क्लिनिक या सार्वजनिक स्थान पर) पहनें, ताकि ये दूसरों में न फैले। अपने आप को वायरस से बचाने के लिए सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना सही नहीं है।
#क्या_मुझे_डाॅक्टर_से_अपॉइंटमेंट_लेना_चाहिए_या_इस_समय_अस्पताल_जाने_से_बचना_चाहिए?*
यदि आप ठीक हैं और आपमें कोई लक्षण नही हैं, तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें कि क्या इस समय रूटीन फॉलो-अप की आवश्यकता है? अस्पताल जाने से बचेंगे तो आपको खतरा कम रहेगा। अगर आपके हल्का बुखार, बहती नाक और खांसी के लक्षण हैं, तो कृपया घर पर ही रहें, जैसा कि आप हमेशा करते हैं। हालांकि, यदि आपको गंभीर लक्षण हैं या सांस लेने में तकलीफ है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और चिकित्सा के लिए सम्पर्क करें (कॉल करें ताकि वे आपकी देखभाल करने के लिए तैयार हो सकें)।
जब तक आप उपरोक्त मानदंडों में से एक को पूरा नहीं करते, तब तक आपको डॉक्टर द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक उपचार को जारी रखना चाहिए।
ुझे_कीमोथेरपी_या_बीएमटी_कराना_है_तो_क्या_मुझे_इसे_स्थगित_कर_देना_चाहिए?*
यदि आपको कोई लक्षण नहीं हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं, और कोई खतरा नहीं है, तो बिना किसी रुकावट के उपचार जारी रख सकते हैं (जैसा कि आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया गया है)। बीएमटी को स्थगित करना आपके डाॅक्टर द्वारा तय किया जाना चाहिए।
ैसे_पता_चलेगा_कि_मुझे_Covid_है_या_सामान्य_जुकाम_या_फ्लू?*
सामान्य जुकाम या फ्लू है यह पता लगाना मुश्किल है, जब तक यह पता न लगे कि आपने हाल ही में संक्रमित क्षेत्र में यात्रा की हो या किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आये हों जिसे Covid - 19 हो। यदि आपमें गंभीर लक्षण दिखते हैं या आपको सांस लेने में• तकलीफ होती है, तो आपको संक्रमण (जैसे, इन्फ्लूएंजा) और Covid - 19 के लिए नियमित परीक्षण की आवश्यकता होगी।
#क्या_कैंसर_के_मरीजों_को_सार्वजनिक_परिवहन_यात्रा_और_आयोजनों_से_बचना_चाहिए?*
हमारे मरीज़ों को Covid - 19 से बचने के लिए सार्वजनिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसमें भीड़-भाड़ वाले इलाके और बंद स्थान शामिल हैं जैसे बस या ट्रेन, मूवी थिएटर, मॉल, खेल के मैदान, रेस्तरां, आदि। रोकथाम व हाथों की स्वच्छता ज़्यादा महत्वपूर्ण है।
#क्या_कोई_तरीका_है_जिससे_इम्यूनिटी_को_बढ़ाया_जा_सके?*
रात को अच्छी नींद लें - नींद की कमी इम्यूनिटी को कम करती है। स्वस्थ आहार का कोई दूसरा विकल्प नहीं है - सुनिश्चित करें कि आप खूब सब्जियां और फल खायें। सप्लीमेंट से लाभ का कोई ठोस प्रमाण नहीं है, हालांकि यदि कोई विटामिन सी का प्रयोग करता है, तो यह हानिकारक नहीं है। व्यायाम आपको मजबूत और स्वस्थ रखेगा, लेकिन जिम जाने से बचें।
#हर्षवर्द्धन आत्रेय
फेफड़ों के कैंसर के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें और शेयर भी करें।
#लंगकैंसरअवेयरनेसमाह - बदलती जीवनशैली बन रही है फेफड़ों के कैंसर का कारण #
- फेफड़ों में कैसर के लिए धूम्रपान सबसे अधिक जिम्मेदार कारक है
- फेफड़ों का कैंसर(लंग कैंसर) मस्तिष्क, हड्डियों या शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है
- दीपावली के जलते पटाखों के बाद वायु गंभीर कारण बन गई है जिसे फेफड़ों के कैंसर के लिए भी दोषी ठहराया गया है
लंग कैंसर यानि फेफड़ों का कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। पूरी दुनिया में होने वाले कैंसरों में सबसे अधिक फेफड़े के कैंसर रोगी ही पाए जा रहे है। भारत में यह कैंसर प्रतिवर्ष 6.9 प्रतिशत और दोनों लिंगों में कैंसर से संबंधित मौतों का आंकड़ा 9.3 प्रतिशत की दर से बढ़ गया है। तकरीबन 21 लाख नए फेफड़ों के कैंसर के मामले और 18 लाख लोगों की मौत लंग कैंसर के कारण हुई हैैं।
भारत में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा सबसे आम फेफड़ों का कैंसर बन गया है। अधिकांश कैंसर के लिए बढ़ती उम्र सबसे बड़ा कारण है। फेफड़ों के कैंसर के अन्य कारकों में तंबाकू का उपयोग; वायु प्रदूषण; रेडिएशन थेरेपी से छाती का एक्सपोजर; घर या कार्यस्थल में रेडॉन गैस का संपर्क; मेडिकल इमेजिंग परीक्षण, टोमोग्राफी (सीटी स्कैन); परमाणु बम विकिरण; वायु प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहना, फेफड़ों के कैंसर का पारिवारिक इतिहास, एड्स संक्रमण भी मौजूद हैं।
यह बीमारी खतरनाक है और तेजी से युवाओं को चपेट में ले रही है। धुम्रपान करने और नहीं करने वालों का अनुपात बराबर है।
फेफड़ों का कैंसर आमतौर पर इसके शुरुआती चरणों में संकेत और लक्षण नहीं पैदा करता है। वायू प्रदूषण के चलते भी फेफड़ों का कैंसर हो रहा है। अब धूम्रपान रोकने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को भी रोकने की बात होनी चाहिए।
साथ ही तीन सप्ताह से लगातार खांसी आना, थूक के साथ खून निकलना, खांसी के साथ रक्त आना, ज्यादा लंबी सांस लेने में दिक्कत होना, लगातार वजन कम होना , हड्डी का दर्द व् सिरदर्द अन्य लंग कैंसर के लक्षण हैं।
उपचार विकल्प कैंसर के प्रकार और चरण और संभावित साइड इफेक्ट्स, सहित कई कारकों पर निर्भर करती हैं। फेफड़ो के कैंसर की चिकित्सा शुरूआती स्टेज में शल्य चिकित्सा से किया जा सकता है। स्टेज 3 या 4 के रोगियों की चिकित्सा कीमोथेरेपी एवं रेडियेशन के माध्यम से किया जा सकता है।
फेफड़े का कैंसर देश में सबसे बड़ा हत्यारा है और हमें सचेत रहना होगा। फेफड़ों के कैसर की पहचान करना अभी भी उतना आसान नहीं है, लेकिन अगर इसके लक्षणों के आधार पर समय रहते स्क्रीनिंग कराई जाये तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। फेफड़े के कैंसर के अधिकांश मामले धूम्रपान से संबंधित होते हैं जोकि इस बीमारी का सबसे बड़ा कारक है। धूम्रपान करने वाले लोग धूम्रपान रोकने से फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।
कैंसर का बड़ा कारण खराब हवा को भी माना गया है। यह राजधानी और पास के क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए बड़ी चेतावनी भी है। धुआं का संपर्क फेफड़ों के कैंसर का एक खतरनाक कारण है। शोध से पता चलता है कि कम वसा वाले, उच्च फाइबर आहार, ताजा फल और सब्ज़ियाँ अनाज का सेवन, फेफड़ों के कैंसर व साथ ही अन्य प्रकार के कैंसर और हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते हैं। प्रदूषण के संपर्क में आने से बचने के लिए मास्क या रेस्पिरेटर का प्रयोग करे। नियमित व्यायाम फेफड़ों के कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर को कम कर सकता है। वयस्कों को हर रोज़ एरोबिक एक्टिविटी कम से कम 30 मिनट करनी चाहिए। कार्यस्थल पर जहरीले रसायनों के जोखिम से खुद को बचाने के लिए सावधानी बरतें ।
#हर्षवर्द्धन
31/10/2019
तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों और व्याधियों के बारे में जागरूक करने हेतु एक ज़रूरी वीडियो आप लोगों के लिए प्रस्तुत है।
Dr Harshvardhan Atreya Talks on Harmful Effects of To***co Consumption One of the leading oncologists of Lucknow, Dr Harshvardhan Atreya shares his views on the negative impact that to***co has on people's health, and can lead t...
कैन्सर जागरूकता की कड़ी में कीमोथेरेपी के बारे में फैली अफवाहों व उसके लाभ/हानि के लिए सचेत करने वाला एक विडीओ आप लोगों के लिए। कृपया शेयर करें और अन्य लोगों तक भी जानकारी पहुँचाएँ।
's #हर्ष
कैन्सर जागरूकता की कड़ी में सेलफोन और विकिरण के ख़तरों के लिए सचेत करने वाला एक विडीओ आप लोगों के लिए। कृपया शेयर करें और अन्य लोगों तक भी जानकारी पहुँचाएँ।
's #हर्ष
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Colony
