devendra singh rawat
देबेन्द्र सिंह रावत मैं उत्तराखंड से विलोम करता हू औऱ समाजिक समस्याओं को हर नेता और हर नागरिक तक पहोचाने की कोशिश करता हु
26/02/2026
नई टिहरी: समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के बीच एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रंजन भंडारी और उनकी पत्नी संगीता भंडारी ने अपनी बेटी आंचल भंडारी का विवाह पूरी तरह मांस और शराब से दूर, सादगीपूर्ण और संस्कारयुक्त माहौल में संपन्न कराया।
आंचल भंडारी का विवाह विवेक रावत (सुपुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह रावत और गीता देवी), निवासी ग्राम दियाल गांव, पोस्ट चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। विवाह समारोह में पारिवारिक मर्यादाओं और परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की।
वधू पक्ष का पैतृक निवास ग्राम पड़िया, पट्टी रेका, प्रतापनगर बताया गया है, जबकि परिवार वर्तमान में बोराड़ी, नई टिहरी में रहता है। इस अवसर पर “शराब नहीं, संस्कार” अभियान के संयोजक सुशील बहुगुणा और उनकी टीम ने नववधू आंचल को नशामुक्त विवाह का संदेश देने के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विवाह जैसे पवित्र संस्कार में नशे का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे संस्कारयुक्त विवाह को अपनाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को अच्छा संदेश मिल सके।
26/01/2026
दुष्यन्त गौतम और भाजपा ने अपने बचाव के लिए एक योजना बनाई है। नाम सामने आने के बाद से वे मीडिया से दूर हैं और अब सफाई दे रहे हैं। यह पुलिस और मीडिया के साथ किसी सेटिंग के कारण हो सकता है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि उनकी सफाई में कितनी सच्चाई है। लोकेशन कोई भी हो, हरिद्वार और दिल्ली ज्यादा दूर नहीं हैं।
Category
Website
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when devendra singh rawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
