FILMY LIFE
pls like and follow �
19/08/2026
संघर्ष से सफलता तक का यह सफर सच में प्रेरणादायक है। ✨
06/08/2026
चले गए प्रदीप रावत। आखिरी विदाई देते वक्त बेटा विक्रमादित्य रो पड़ा। मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव के एक श्मशान घाट में प्रदीप रावत जी का अंतिम संस्कार हुआ। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी प्रदीप रावत जी को अंतिम प्रणाम करने पहुंचे। आमिर खान भी आए। अखिलेंद्र मिश्रा भी आए, राजेंद्र गुप्ता भी आए। व कई और लोग भी आए। प्रदीप जी के बेटे विक्रमादित्य रावत ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि पहले लगा था जैसे उन्हें पेट का इन्फ़ैक्शन हुआ है।
उन्हें बहुत सारी दवाईयां दी गई। मगर एक दिन तबियत बहुत ज़्यादा खराब हो गई। तब प्रदीप रावत डॉक्टर के पास गए। ब्लड टेस्ट हुए तो पता चला कि व्हाइट ब्लड काउंट बहुत बढ़े हुए थे उनके। उस डॉक्टर ने कहा कि फौरन कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाइए इन्हें। वहां गए तो मालूम हुआ कि 99 प्रतिशत ब्लड कैंसर है। मगर परिवार तब भी उम्मीद कर रहा था कि शायद कैंसर जैसी कोई बात ना हो। मगर एक दिन बाद बताया गया कि प्रदीप जी को ल्यूकीमिया हो गया है।
कैंसर की बात सुनकर विक्रमादित्य और उनकी मां सदमे में चले गए। उन्हें बताया गया कि ये ब्लड कैंसर काफ़ी रेअर है। और बहुत एग्रेसिव भी है। प्रदीप जी का इलाज कराया गया। लग रहा था कि वो ठीक हो रहे हैं। सभी रिपोर्ट्स सही आ रहे थे उनके। हालत में भी सुधार हो रहा था उनकी। मगर लगभग दो महीने पहले कैंसर फिर लौट आया। और प्रदीप रावत जी को हॉस्पिटलाइज़्ड होना पड़ा। इस दफ़ा उनकी स्थिति नहीं सुधरी। और कल 4 अगस्त को वो दुनिया छोड़ गए।
21/01/2026
Shraddha Kapoor ♥️♥️🤩🤩
01/01/2026
One of my favourite beautiful bollywood actress
21/12/2025
Parineeti Chopra & Kareena Kapoor
कौन ज़्यादा हॉट😀
12/12/2025
अक्षय खन्ना। ये वो बंदा है जिसे अभी कुछ साल पहले तक ही खतम समझ लिया या था। मगर अब अक्षय ने ऐसी वापसी की है कि वो तहलका मचा रहे हैं। हालिया रिलीज़ धुरंधर में रहमान डकैत नाम का उनका किरदार खूब सराहा जा रहा है। धुरंधर में एक से एक धांसू एक्टर्स हैं। रणवीर सिंह इस फ़िल्म के हीरो हैं। मगर पूरी फ़िल्म में महफ़िल लूटी है अक्षय खन्ना ने। जिसे देखो वो रहमान डकैत की ही बातें कर रहा है। कुछ अति उत्साहित फैंस तो कह रहे हैं कि अक्षय को ऑस्कर मिलना चाहिए इस फ़िल्म के लिए। पाकिस्तान के कुख्यात अपराधी रहमान डकैत की कसाईयत को अक्षय खन्ना ने बड़े ज़बरदस्त अंदाज़ में परदे पर उतारा है।
अक्षय खन्ना के फैंस की तादाद में बहुत बढ़ोतरी हुई है पिछले कुछ महीनों में। अब धुरंधर के बाद तो अक्षय के फैंस की सोशल मीडिया पर बाढ़ ही आ गई है। और अक्षय के ऐसे ही फैंस के लिए एक बहुत तगड़ी खुशखबरी है। अगले साल, यानि 2026 में अक्षय खन्ना की और कुछ फ़िल्में भी आ रही हैं। जैसे कि धुंरधर का ही दूसरा भाग, जो 2026 की मार्च में रिलीज़ होने वाला है। बताया जा रहा है कि पार्ट टू में तो अक्षय और ज़्यादा खूंखार दिखेंगे। 2026 में ही दृश्यम 3 भी आने वाली है। और बताया जा रहा है कि दृश्यम 3 दो अक्टूबर को रिलीज़ होगी। दृश्यम सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म में भी अक्षय खन्ना थे। और अक्षय ने बहुत बढ़िया एक्टिंग भी की थी दृश्यम 2 में।
अगले ही साल इक्का नाम के एक और प्रोजेक्ट में अक्षय खन्ना दिखेंगे। इस फ़िल्म की खासियत ये है कि इसमें सनी देओल भी दिखेंगे। बॉर्डर के बाद ये पहला मौका होगा जब अक्षय और सनी फिर से साथ काम करेंगे। ये फ़िल्म नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी। हालांकि कब रिलीज़ होगी ये खुलासा अभी नहीं किया गया है। अभी इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। अक्षय की एक और फ़िल्म जो शायद 2026 में ही आएगी, उसका नाम है महाकाली। अक्षय कुमार इस फ़िल्म में असुरों के गुरू शुक्राचार्य के किरदार में दिखेंगे। अक्षय का लुक भी सामने आया है इस फ़िल्म से। इस पोस्ट के साथ जो तस्वीर लगी है उसमें आप शुक्राचार्य के लुक में अक्षय को देख भी सकते हैं।
चर्चा है कि सेक्शन 84 नामक एक कोर्टरूम ड्रामा में भी अक्षय खन्ना काम करने जा रहे हैं। मगर अभी इस पर बात ही चल रही है। जबकी अक्षय खन्ना एक स्पाय थ्रिलर फ़िल्म में भी काम करने वाले हैं। उस फ़िल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अक्षय इस स्पाय थ्रिलर फ़िल्म में खलनायक का किरदार अदा करेंगे। कुल मिलाकर अक्षय खन्ना के पास इस वक्त काम की कमी नहीं है। कह सकते हैं कि उनकी पांचों उंगलियां घी में हैं। और उनके फैंस के लिए ये एक बहुत अच्छी खबर है। अक्षय खन्ना एक दमदार एक्टर हैं। भले ही लीड हीरो के तौर पर वो सफ़ल ना रहे हों बहुत ज़्यादा मगर अब तरह-तरह के किरदार निभाकर अक्षय धमाल मचा रहे हैं।
Website
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when FILMY LIFE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
