Pyar ki duniya
Pyar ki duniya
28/01/2025
.. हमारे रिश्ते का कोई नाम नही था
ना हम दोस्त थे, न प्यार में थे ना अजनबी थे
हमे आजतक नहीं पता कि हमारे बीच क्या था,
बस इतना पता था कि
हमारी पसंद अलग थी
और फिर भी हमें एक दूसरे के साथ रहना पसंद था!!
#मेरीग़ज़ल
27/01/2025
टूटे हुए लोग भी अक्सर जुड़ जाते हैं...
अगर संभालने वाला बेहतर से बेहतरीन मिल जाए तो..!!❤️
16/01/2025
जरा सी बिखरी स्याही जरा से बिखरे हम भी हैं ।
शायरी केवल अल्फाज नहीं ........ !!
इसमें छिपे कुछ हम भी हैं .......!!
15/01/2025
कुछ शामें जिन्दगी में ऐसी भी होती हैं,
जिनमें धीरे धीरे सूरज नहीं हम डूब जाते है..❤️🌸
15/01/2025
"सुनों!
आखिरी बार मिलना है तुमसे"
इसलिए नहीं कि तुमसे शिकायतें करनी है, लड़ना है, झगड़ना है.. न तुमको किसी बात के लिए कटुवचन सुनाने है न तुमको धोखेबाज या बेवफा बोलना है !
आखिरी मुलाकात इसलिए चाहता हूं क्योंकि! मैं आखिरी बार तुमको " बस तुम मेरे हो " इस नजर से जी भर कर देखना चाहता हूं !
और ये भी चाहता हूं कि! मेरे आखिरी समय में मेरे दिल में ये मलाल न रहे कि! मैं तुम से मिला नहीं कभी ! ❤
___
#तुम्हारी_याद
15/01/2025
मैं हिसाब नहीं रखती कितना पाया कितना गवाया
बस चाहत इतनी है
की….
दुख वहाँ से न मिले जहाँ मैंने अपना सुख लुटाया....
13/01/2025
दो नावों पर सवार था उसकी ज़िंदगी का सफर,,
हमने खुद कि नाव डूबो कर उसका सफ़र आसान कर दिया...!!
Click here to claim your Sponsored Listing.
