BHIM ARMY - BIHAR

BHIM ARMY - BIHAR

Share

Official page Of Bhim Army - Bihar.

21/09/2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भीम आर्मी का मोर्चा, अमर ज्योति के निशाने पर CM!

Photos from BHIM ARMY - BIHAR's post 20/09/2026

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के धरना-प्रदर्शन का दूसरा दिन आज पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर जारी है।

धरना-प्रदर्शन में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद जी के साथ भीम आर्मी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति जी भी पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

आंदोलन की प्रमुख मांगें:
1. BPSC 70वीं परीक्षा रद्द की जाए।
2. BPSC चेयरमैन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
3. नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों के जीवन स्तर, कार्यप्रणाली और सुरक्षा में सुधार किया जाए।
4. बिहार SI-1799 भर्ती रद्द की जाए।
5. नियोजित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों के लिए नियमित रोजगार की व्यवस्था की जाए।
6. वेतन में सुधार, बकाया वेतन का भुगतान और कल्याणकारी सहायता प्रणाली लागू की जाए।
7. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में ऑनलाइन FIR की व्यवस्था की जाए।
8. बिहार की सभी भर्तियों में 85% डोमिसाइल नीति लागू की जाए।
9. ड्रेसर सहित सभी लंबित मांगों का समाधान किया जाए।

छात्रों, युवाओं और आम जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब बिहार सरकार को गंभीरता से संज्ञान लेने की जरूरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से अपील है कि धरना स्थल पर उठाई जा रही सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें।

क्योंकि मजबूत शिक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष भर्ती, रोजगार और सामाजिक न्याय ही बिहार के युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव है।

Samrat Choudhary

20/09/2026

ितंबर_चलो_जंतर_मंतर
#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन




📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: जंतर मंतर, नई दिल्ली

आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और आंदोलन को मजबूती दें।

14/09/2026
Photos from BHIM ARMY - BIHAR's post 14/09/2026

प्रणय उर्फ पीयूष चंद्रवंशी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर जब भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर ‘भड़काऊ भाषण’ का आरोप लगाकर FIR दर्ज कर दी जाती है।

सरकार और प्रशासन से सीधा सवाल है—न्याय की मांग करना अपराध है क्या?

एक परिवार ने अपना बेटा खोया है। उसे न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन न्याय की आवाज़ उठाने वालों पर ही मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

अगर पीड़ित परिवार के लिए आवाज़ उठाना भड़काऊ है, तो फिर सवाल पूछना भी अपराध मान लिया जाए?

भीम आर्मी डरने वाली नहीं है। हम हमेशा शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

08/09/2026

पीयूष चंद्रवंशी हत्याकांड: भीम आर्मी अध्यक्ष अमर ज्योति ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी।

Address

Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHIM ARMY - BIHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Patna.