DCC SEONI
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DCC SEONI, Health/Beauty, Seoni.
DCC Seoni | जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी का आधिकारिक Facebook पेज।
जनहित, संगठनात्मक गतिविधियों, प्रेस विज्ञप्तियों एवं कांग्रेस की आधिकारिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।
19/08/2026
🙏 कांवड़ यात्रा का स्वागत एवं फलाहार सेवा
ग्राम पंचायत विजयपानी स्थित कोंगोराजा बाबा धाम से जामसावली कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का जिला अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया एवं फलाहार सेवा की गई।
भगवान भोलेनाथ सभी कांवड़ यात्रियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और यात्रा मंगलमय हो।
हर हर महादेव! 🚩🙏
18/08/2026
आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन सिवनी में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
जिला अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताजी का अदम्य साहस, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन सिवनी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी ने ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
आइए, आज हम देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लें।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!
#स्वतंत्रता_दिवस िंद
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह 🇮🇳
जिला कांग्रेस कमेटी, सिवनी द्वारा इंदिरा भवन सिवनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजन ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
🇮🇳 जय हिंद! जय कांग्रेस! 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस
14/08/2026
भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ कांग्रेस का संकल्प ✊🇮🇳
आज जिला कांग्रेस कमेटी, सिवनी द्वारा हल्द्वानी की घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।
इंदिरा भवन से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक मार्च निकालकर समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हमारी आवाज स्पष्ट है—भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।
🔴 LIVE | जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह
हल्द्वानी की घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह का लाइव प्रसारण।
🔴 LIVE | जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह
हल्द्वानी की घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह का लाइव प्रसारण।
समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में हमारी आवाज़ बुलंद है।
देखें LIVE और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं। ✊🇮🇳
14/08/2026
जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा मार्च का आवाहन।
जब किसी व्यक्ति में सच बोलने का साहस नहीं होता, तो उसकी ख़ामोशी ही सच बयान कर देती है।
अमित शाह की ख़ामोशी ही उनका इक़बाल-ए-जुर्म है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
