Kuch Batein

Kuch Batein

Share

I am a creative writer , who is trying to find the voice of our times , and look for simple solutions

02/06/2026

मन की चुप्पी - Hindi Story By Shashi Mahajan

मनुष्य की भावनायें तथा मूल्यों की समझ अट्ठारह वर्ष की आयु तक अपना रूप पाती रहती हैं । इस समय का उपयोग सहानुभूति से होना चाहिए । हमारा समाज बौद्धिक विकास को पहचानता है , परन्तु भावनात्मक विकास की ओर हमारा ध्यान कम होता जा रहा है ।आज की बहुत सी समस्याओं के मूल में हमारी यही कमी एक बहुत बड़ा कारण है ।

To watch the full video tap the link below:
https://youtu.be/sfy-nPmaodE?si=oLliv2ZvdGgXDHib

# mannkichuppi

31/05/2026

जीवन के सत्य हैं परे ज्ञानेंद्रियों से
यह कहता है विज्ञान भी
फिर भी हमारे युग ने
मान लिया है उनको
अंतिम लक्ष्य
उपभोगता हो गई है अंतिम विजय यात्रा
और हम करते हैं कामना
शांति की ?
यह समय है
भारत के जागने का
उन मूल्यों को पहचानने का
जिनके बल पर हम बचे हैं आज भी
हमें चाहिए परिवार
अनुशासन
संवेदना
मित्रता प्रकृति से
चाहिए वह सहजता
जो करे मुक्त
व्यर्थ आडंबरों से
और यह हम कर सकते हैं
क्योंकि भारत में ज़िंदा है आज भी
उपनिषदों का सार ।

—-शशि महाजन

23/05/2026

शादी - Hindi Story By Shashi Mahajan

स्त्री पुरुष के संबंध बदल रहे है , इसके लिए स्त्री के शरीर का सम्मान आवश्यक है , स्त्रियों को स्वयं इसके लिए कदम उठाने चाहिए, यह अनावश्यक बोझ वे अपने मन से उतार दें , और हल्का हो नई ताक़त और सहजता को अनुभव करें ॥

To watch the full video tap the link below:
https://youtu.be/Tudc4WKoKHk?si=Z-IhNGZZHfFOcepE

# marriage

16/05/2026

पिंड दान - Hindi Story By Shashi Mahajan

पिंड दान - अक्सर एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी की आवश्यकताओं को नहीं समझ पाती, तनाव मुख्य हो उठते हैं और स्नेह दब जाता है । इससे पहले कि तनाव इतना बड जाए कि वापिस लौटना कठिन हो जाए , बड़ी पीढ़ी को आत्मनिरीक्षण कर लेना चाहिए ।

To watch the full video tap the link below:
https://youtu.be/0VmclmMDC4g?si=Jz4uDuDzI4vq-JEw

09/05/2026

घर - Hindi Story By Shashi Mahajan

आज की स्थितियों में युवाओं के लिए घर बसाना कठिन हो रहा है , और इसके कारण हमारे अब तक के सामाजिक ढाँचे में हैं , मातृत्व को उचित सम्मान न देना इसका मुख्य कारण है ।घर

To watch the full video tap the link below:
https://youtu.be/8qfWr6bs76I?si=OVZcg6prY3T_CP3O

06/05/2026

न जाने कब से मैं प्यास लिए बैठी हूँ
चीन्हती हूँ चाँद सितारों को
फिर भी अकेली , उदास बैठी हूँ
सच बहुत सरल , लघु होगा
छिपा कहीं ब्रह्मांड में
मैं दुनिया के ज्ञान में उलझी हूँ
ईश्वर से बहुत बतियाती हूँ
फिर भी हर पल उसके लिए तड़पी हूँ ।

—-शशि महाजन

02/05/2026
02/05/2026

नए जैकेट पुरानी जूते - Hindi Story By Shashi Mahajan

यह कहानी है बदलते परिवेश में एडजस्ट होने की ।
ज़िंदगी को बदलने दो ।
पुरानी जैकेट नए जूते
नए वस्त्र, नया मौसम ।

To watch the full video tap the link below:
https://youtu.be/VEsidFRsCp4?si=DQjtm1yBlTnq2N_6

25/04/2026

मंद बुद्धि - Hindi Story By Shashi Mahajan

भावनाओं की पहचान एक पल में हो जाती है , किसी को चोट पहुँचाने के बाद वह चोट हम तक लौट आती है , और उसकी तकलीफ़ गहरी होती है ।

To watch the full video tap the link below:
https://youtu.be/WjAnGi8KfO8?si=OfBWgFiZvQEsyXYG

17/04/2026

पिता - Hindi Story By Shashi Mahajan

यह कहानी है उन दो बच्चों की जो बचपन में अपने पिता खो देते हैं , और समय के साथ अनुभव करते हैं कि पिता तो उनके भीतर हैं, उनके साथ, उनके काम में ।

To watch the full video tap the link below:
https://youtu.be/hAqodNcm-KA?si=aOcszzCfXFhi1O2G

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Abuja?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

4 Pakali Close , B-1 , Wuse/2
Abuja
900288