Ankit special force
We are proud to be Indians, friends.
21/08/2026
tax to hamara bhi katata hai
Ankit special force indian_army_swag__ BBC News हिन्दी
21/08/2026
⚔️⚔️⚔️🥷indianNavy ⚔️⚔️⚔️🥷सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन कोस्ट गार्ड में शॉर्ट सर्विस अपॉइंटमेंट ऑफिसर के तौर पर काम कर रहीं प्रिया त्यागी को परमानेंट कमीशन के लिए पुरजोर समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि उसे इंडियन कोस्ट गार्ड में शॉर्ट सर्विस अपॉइंटमेंट ऑफिसर के तौर पर काम कर रहीं प्रिया त्यागी को परमानेंट कमीशन देना होगा। कोर्ट ने कहा कि वह 'उनके जैसे अधिकारियों को इस तरह अपमानित नहीं होने दे सकता।'
⚔️⚔️⚔️🥷द इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि अगर सरकार खुद त्यागी को परमानेंट कमीशन नहीं देती है, तो कोर्ट को दखल देना होगा और जरूरी निर्देश जारी करने होंगे।
⚔️⚔️⚔️सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'अगर वे (केंद्र) खुद उन्हें शामिल कर लेते हैं, तो ठीक है, वरना हम आदेश जारी करेंगे। लेकिन हम उनके जैसे अधिकारियों को इस तरह अपमानित नहीं होने दे सकते।'
18/08/2026
⚔️⚔️⚔️🥷🥷असम में तैनात BSF जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गृहग्राम में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार
बतौली/अंबिकापुर। असम के धुबरी जिले में तैनात सरगुजा के बतौली विकासखंड के ग्राम कपाटबाहरी निवासी BSF जवान कमलेश केरकेट्टा (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान के कैंप से लापता होने के बाद उनका शव बरामद किया गया।
कमलेश केरकेट्टा BSF की 66वीं बटालियन में वर्ष 2012-13 से पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी तलाश की गई, जिसके बाद शव बरामद हुआ। जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।
मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर गृहग्राम कपाटबाहरी पहुंचा, जहां BSF अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।
जवान की मौत की खबर से पूरे बतौली क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।
#कमलेश_केरकेट्टा #बतौली #अंबिकापुर #सरगुजा #असम
" 🌿 स्थानीय किसानों की मेहनत, सीमाओं की मजबूती! 🇮🇳
"Vocal for Local" के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 13वीं वाहिनी ITBP, लिंगडम (सिक्किम) स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जियों की खरीद कर रही है। यह पहल न केवल जवानों तक ताज़ी और पौष्टिक सब्जियाँ पहुंचाती है, बल्कि सीमावर्ती गांवों की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देती है।
सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय विकास के प्रति ITBP की यह पहल वास्तव में प्रेरणादायक है। 💚🇮🇳
20/07/2026
कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! ⚖️
BSF अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ऐतिहासिक आदेश। केवल मेडिकल कैटेगरी के आधार पर DIG पद की पदोन्नति रोकना गलत। 8 सप्ताह के भीतर रिव्यू DPC बुलाने का निर्देश। 🎖️🇮🇳
🇮🇳
19/07/2026
🇮🇳 29 महीने बाद घर लौटी सिर्फ़ वर्दी... बेटा नहीं। 😢💔
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के चंद्रापार निवासी विनोद यादव को अधिक वेतन वाली नौकरी का झांसा देकर रूस भेजा गया था। वहां उन्हें रूसी सेना में शामिल कर लिया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उनकी मौत हो गई।
29 महीने बाद भारतीय दूतावास के माध्यम से उनका शव नहीं, बल्कि उनकी वर्दी, पहचान पत्र और निजी सामान गांव पहुंचा। सामान देखते ही पत्नी अनीता देवी, बेटे आलोक और बेटियां शिवांगी व शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे के अंतिम दर्शन की उम्मीद लगाए बैठे पिता का भी कुछ महीने पहले निधन हो चुका है।
यह घटना विदेश में नौकरी के नाम पर होने वाले धोखाधड़ी के मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
🙏 भगवान दिवंगत विनोद यादव की आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
19/07/2026
यह खबर सही है। राजस्थान पुलिस ने रविवार, 19 जुलाई 2026 को पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में एक पूर्व NSG कमांडो के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकद और मादक पदार्थ बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पूर्व कमांडो के घर से 1 करोड़ 6 लाख रुपए नकद और 8 किलोग्राम अफीम का दूध (लेटेक्स) बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो सकता है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं।
क्या एक एनएसजी कमांडो जवान ऐसा हो सकता है?
अपना कमेंट ओं रहा है जरूर प्रस्तुत करें?
कहीं जवानों को फंसाया तो नहीं जा रहा?
Category
Website
Address
Delhi
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Ankit special force posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
