Claymper News

Claymper News

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Claymper News, Gurugram.

Claymper News | सच्ची और तेज खबरों का भरोसेमंद मंच। राजनीति, समाज, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और वायरल मुद्दों पर निष्पक्ष और दमदार कवरेज। हर खबर सबसे पहले, बिना शोर और बिना पक्षपात।
हमें यूट्यूब/इंस्टाग्राम/ व्हाट्सएप और फेसबुक पर फॉलो करें

29/09/2026

यह है तृप्ति भट्ट, एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर, जिनकी अपने जन्मदिन पर एक वीडियो वायरल हुई, जो हम सभी की जिंदगी और फिटनेस के लिए एक बड़ा सबक है।

तृप्ति कहती है, आज मेरा जन्मदिन है, और मैं वैकैशन पर भी हूँ,

मैंने प्लान किया है कि आज मैं 10 पुलअप्स करोगी, इसके लिए मैं गोलपोस्ट लेकर खेत मे आई हूँ,

इसके बाद तृप्ति पुलअप्स करना शुरू करती है और मुश्किल से 10 मे से 6 ही कर पाती है,

तृप्ति थोड़ी दुखी हो जाती है क्योंकि वो पहले 10 पुलअप्स किए हुए है,

वो कहती है, ये बहुत स्पेशल है, 6 पुल-अप्स करना भी शून्य पर बैठे रहने से लाख गुना बेहतर है,

असली विनर वह नहीं होता जो हमेशा जीतता है, बल्कि वह होता है जो लक्ष्य से पीछे रहने के बाद भी मुस्कुराकर खड़ा रहता है।

29/09/2026

Practin 4MG खाने के बाद काफी राक्षस जैसी भूख लगती हैं और कुम्भकर्ण जैसी नींद आती हैं।

वैसे तो ये दवाई एलर्जी के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, भूख और नींद इसके Side Effect हैं।

लेकिन लोग इसके साइड इफेक्ट की वजह से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं,जिनका वजन नहीं बढ़ता हैं वो इसका इस्तेमाल करते हैं।

जब मैं दसवीं में था तब मेरा वजन 45 से ऊपर जाता ही नहीं था, तब एक दोस्त ने लाकर मुझे दिया था,

सिर्फ एक हफ्ते खाने के बाद ही मेरा वजन बढ़ने लगा तभी किसी ने बताया कि इसका साइड इफेक्ट ज्यादा है, जिसके बाद मैने खाना बंद कर दिया था।

सस्ती होने के कारण लोग इसको ट्राई कर लेते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई नहीं खानी चाहिए।

Photos from Claymper News's post 29/09/2026

विराट कोहली की पॉवर का अंदाजा लगाइए कि

किस तरह से उन्होंने एक साधारण सी दुकान का नाम टर्नओवर करोड़ो में पहुंचा दिया🔥

मुंबई के चेम्बूर में 'दिल्ली से' के नाम से एक रेस्टोरेंट है जहां पर छोले भटूरे मिलते थे एक दिन किसी कॉमेडियन ने वहां के डिश की तारीफ कर दी

जो अनुष्का शर्मा की नजर में आ गया।

उन्होंने उस रेस्टोरेंट में कॉल करके बताया कि आपके छोले भटूरे विराट कोहली को चाहिए तो वो लोग चौंक गए कि विराट को मेरे छोले भटूरे क्यों चाहिए?

लेकिन वो जब उस एड्रेस पर पहुंचे तो सच में वो विराट कोहली ने ही मंगाया था। विराट को वो इतना पसंद आया कि उन्हें दिल्ली की याद आ गई

उसके बाद अनुष्का शर्मा ने Instagram पर जैसे ही स्टोरी लगाई उसके दुकान पर भारी भीड़ लग गई।

पुलिस तक की तैनाती करनी पड़ी।

पहले जिस दुकान का टर्नओवर लाखों रुपए था वो अब बढ़कर करोड़ों में पहुंच चुका है।🔥

29/09/2026

पहले वाटर फिल्टर आया.. ये कह के कि आपको बैक्टीरिया और बाकी बीमारियों से बचाएगा..

फिर RO आया.. ये कहा गया कि जो वायरस और बैक्टीरिया फिल्टर से नहीं छन पाते हैं और बच जाते हैं उन्हें ये छान लेगा..

फिर RO में UV और एक और मेंब्रेन लग के आने लगी, और ये बताया गया कि पहले वाले से भी जो वायरस बच जाते थे उन्हें UV अब डीएक्टिवेट कर देगा

फिर सालों बाद इन्हीं कंपनियों को पता चला कि जिस पानी को इन्होंने इतना छान दिया था उसे दरअसल इतना छानने की ज़रूरत नहीं थी..

क्योंकि ये "अत्यधिक छना" पानी अब असल पानी से कहीं ज़्यादा नुकसानदेह है..

फिर कंपनियां "एल्कलाइन वाटर" ले कर आईं..

एल्कलाइन फिल्टर वाली बॉटल आईं और अब एल्कलाइन फिल्टर भी आ गए हैं..

अब उसी छाने हुवे पानी में फिर से मिनरल मिलाया जाता है

फिर Kangen वाटर आया.. काला एल्कलाइन पानी आया..

अब ये बताया जा रहा है कि ज्यादा फिल्टर का पानी दरअसल सबसे ज़्यादा नुकसानदेह होता है..

अगर आप कम TDS वाला पानी, जो कि RO का या बिसलेरी की बॉटल का होता है, वो अगर आप रोज़ पीते हैं तो धीरे धीरे वो आपकी हड्डियां, दांत सब गलाने लगता है और आपके हृदय की धमनिया वगैरह ख़राब होनी शुरू हो जाती हैं..

कंपनियां जो RO बेच रही हैं वो इसे नहीं बताती हैं

अब WHO यानि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन कहता है कि किसी भी पानी जिसका TDS 100 से कम है वो आपके लिए नुकसान दायक होता है और बिसलेरी का TDS 30 se 75 के बीच होता है..

आपके घर में जो RO लगा है अगर उसका TDS 35 या 75 है तो समझिए आप ज़हर पी रहे हैं पानी नहीं..

समस्या ये है कि अब शहरों का पानी बहुत अधिक प्रदूषित हो चुका है..

आप शहरों में अब सीधे नल का पानी नहीं पी सकते हैं.. क्यूंकि आपके नल के आसपास जाने कितने टॉयलेट के गढ्ढे होंगे..

आपको फिल्टर तो चाहिए मगर फिल्टर क्या क्या छान ले रहा है आपके पानी से ये आप जान नहीं पाते हैं..

फिल्टर वाली कंपनियों का कोई भी एम्प्लॉय न तो ये जानता है और न ही आपको बताता है क्योंकि उसे बस अपना माल बेचना होता है..

आपके दांत गल जाएं या हृदय की धमनियां, उसे इस से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है..

चूंकि ये RO भी मेडिकल की ही तरह बहुत बड़ा बिज़नेस बन चुका है इसलिए अब कोई भी आपको फिल्टर के साइड इफेक्ट बताता ही नहीं है

अब पानी छानिये.. फिर उसे एल्कलाइन बनाईये.. फिर उसमे मिनरल ऐड कीजिये.. फिर पीजिये..

मगर ये वाटर फ़िल्टर की कंपनियां आपके घर के हिसाब से कोई ऐसा फ़िल्टर नहीं लगाएंगी जो वहां सिर्फ़ वही ज़रूरत पूरी करे जो होनी चाहिए..

ज़्यादातर घरों में जो पानी आता है उनमे से TDS कम करने की कोई ज़रूरत नहीं होती है..

मगर कंपनी का एक बिना पढ़ा लिखा एम्प्लोयी आकर आपको 10 फ़िल्टर वाला प्रोडक्ट बेच देता है और आपके पानी में कुछ बचता ही नहीं जिसकी आपके शरीर को ज़रूरत होती है..

फिर आप डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर आपको विटामिन और मिनरल्स की गोलियां खिलाता है ..

ये गोल गोल घेरा है.. सबका बिज़नस चल रहा है और सबको बस बिज़नस चलाना है.. एक आपको पानी छान के पिलाता है..

दूसरा आपको पानी से छाने गए मिनरल को गोली में देता है.. मगर कोई आपको असल बिमारी कभी नहीं बताता है l

अतः जिस तरह आप ब्लड टेस्ट व इन्वेस्टिगेशन के बाद दवा लेते है, उसी तरह पहले पानी का टेस्ट करे, फिर उसी के हिसाब से Customised RO लगवाए l

29/09/2026

टाटा ट्रस्ट का नया जुगाड़

टाटा ट्रस्ट नहीं चाहता है कि टाटा संस का IPO आए. टाटा संस टाटा समूह की कंपनियों का प्रमोटर है. टाटा ट्रस्ट की इसमें 66% हिस्सेदारी है. रिजर्व बैंक ने टाटा संस को NBFC माना है क्योंकि उसके पास इन्वेस्टमेंट के अलावा कोई बिज़नेस नहीं है. उसकी कमाई टाटा कंपनियों के शेयरों पर मिलने वाले डिवीडेंड से होती है. रिजर्व बैंक ने बड़ी फ़ाइनेंस कंपनी होने के कारण टाटा संस को IPO निकालने का आदेश दिया है.

टाटा संस का बोर्ड इसके पक्ष में है जबकि नोएल टाटा विरोध में. उनका कहना है कि IPO लाने से टाटा का चैरिटी का मॉडल गड़बड़ा जाएगा. टाटा संस से मिलने वाले डिवीडेंड से वो शिक्षा, स्वास्थ्य में चैरिटी कर पाते हैं.

17 सितंबर को टाटा संस के बोर्ड में नोएल अकेले पड़ गए थे. अब उन्होंने जुगाड़ पेश किया है कि दो कंपनियों टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कन्सल्टिंग इंजीनियर्स को टाटा संस में मर्जर कर दिया जाए. इससे टाटा संस सिर्फ़ फ़ाइनेंस कंपनी नहीं रह जाएगी और रिज़र्व बैंक के आदेश से बच जाएगी. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स iPhone बनाती है.

अब देखना है कि टाटा संस का बोर्ड इस पर क्या कहता है?

29/09/2026

सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया गया हैं,

जिसे देख कर लग रहा हैं कि अब PNR चेक करने के लिए भी BODMAS का फॉर्मूला याद करना पड़ेगा और साथ में कैलकुलेटर भी रखना पड़ेगा।

(9876×543-2468)÷4

इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर PNR चेक करने से पहले भरे जाने वाले Captcha की जगह लंबा चौड़ा Math का सवाल पूछा जा रहा हैं।

अब ये पोस्ट सही है या गलत मुझे तो नहीं पता लेकिन रेलवे की वेबसाइट आम आदमी के सब्र का इम्तिहान लेनें में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

29/09/2026

सपा की सरकार आई तो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा।😃

UP के समाजवादी नेता रंजन राजीव की नजर एक बैंककर्मी महिला पर पड़ी। किसी तरह नंबर निकाला और रोज Whatsapp पर इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे।

नेता जी ने बोला कि — तुम्हारी पर्सनाल्टी अच्छी है, यह जॉब आप पर अच्छी नहीं लगती। सपा की सरकार बनी तो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा। ओर उसके बदले में नेता जी ने रोमांस की डिमांड और होटल चलने की बात कही महिला परेशान हो गई।

कुछ दिन पहले ही कोतवाली में महिला ने मुकदमा दर्ज कर दिया और व्हाट्सऐप चैट भी दिखा दी। आज सुबह-सुबह ही नेता जी को मथुरा पुलिस अलीगढ़ से गिरफ्तार करके ले गई।

29/09/2026

हापुड़ में सतर्कता विभाग ने एक कानूनगो को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कानूनगो के समर्थन में भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।
5000 साल के चोचन के बाद ज़रा-सा भ्रष्टाचार करने का मौका मिला, लेकिन इन मोनूवादियों को वह भी रास नहीं आ रहा..

Photos from Claymper News's post 29/09/2026

आज रात की ही बात है।

मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में Golden Dragon Chinese Point नाम के रेस्टोरेंट में एक X मेट खाना खाने गए।

बिल आया तो एक Diet Coke की बॉटल 90 रुपए में चार्ज हुई थी।

जबकि उस बॉटल पर MRP साफ साफ 50 रुपया लिखी थी।

पूछने पर स्टाफ ने कहा ये उनका सर्विस चार्ज है।

मेरे दोस्त ने कहा ठीक है तो हटा दो...

जवाब मिला कि नहीं, ये तो कंपल्सरी है।

सबसे मज़ेदार बात ये कि उसी रेस्टोरेंट की Zomato लिस्टिंग पर वही बॉटल 76 रुपया में मिल रही थी।

और

वहाँ के प्रिंटेड मेन्यू में तो Diet Coke का रेट सिर्फ 70 रुपया लिखा हुआ था।

यानी एक ही चीज़ के चार दाम....

MRP 50 रुपया, प्रिंटेड मेन्यू 70 रुपया, ऑनलाइन 76 रुपया, टेबल पर बैठकर मंगाओ तो 90 रुपया।

और

बिल में कहीं सर्विस चार्ज नाम की कोई लाइन तक नहीं थी, सीधे ड्रिंक का रेट ही बढ़ाकर लिख दिया।

जबकि नियम साफ है कि पैक्ड चीज़ MRP से ऊपर बेचना गैरकानूनी है और सर्विस चार्ज कभी कंपल्सरी नहीं हो सकता।

मना करने का हक ग्राहक के पास है।

पर ज़्यादातर लोग बिल देखकर चुपचाप पे कर देते हैं, झगड़ा कौन करे।

असली स्कैम यही है।

Photos from Claymper News's post 29/09/2026

80 लाख की ड्रेस देखकर लड़के ने ऐसा कमेंट कर दिया.... पर जवाब सुनते ही उसकी बोलती बंद हो गई! 😂🔥

कंगना शर्मा एक इवेंट में 80 लख रुपए की ड्रेस पहनकर पहुंची। ड्रेस देखकर एक लड़के ने कमेंट किया।

कंगना ने गुस्सा होने के बजाय हंसते हुए बोली - " अरे चुप हो जा ... अब क्या नजर मारेगा?" 😂

बस फिर क्या था भाई साहब के पास आगे बोलने के लिए शायद शब्द नहीं बचे! 😂

कभी-कभी लंबी बहस से बेहतर होता है आप एक लाइन बोल देना कि सामने वाला खुद ही चुप हो जाए। 😎🔥

आप ही बताइए - कंगना का यह जवाब कैसा लगा? 😎🔥
करारा जवाब 😂 मजेदार जवाब 😎 एकदम सही 🤔 या कुछ ज्यादा ही बोल दिया ....?

Telephone

Address


Gurugram
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Claymper News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Gurugram.