Ashish Inspiers India
इस पेज पर आपको नई-नई जानकारिया प्राप्त होगी और vloge तथा अलग-अलग वीडियो, भारत के कई प्रमुख स्थानों के
13/06/2026
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिया है कि ईरान-अमेरिका डील अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप दिए जाने से पहले मीडिया को इसकी शर्तों और सामग्री को लेकर अटकलों से बचना चाहिए।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान को शेयर किया है।
फिलहाल उम्मीद यही जग रही है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौता हो जाएगा।
पश्चिम एशिया युद्ध और ट्रंप टैरिफ से पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने जनवरी-मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.8% की दर से वृद्धि दर्ज की है।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.7% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह बढ़कर 7.8% तक पहुंच गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मजबूत आर्थिक वृद्धि के पीछे निजी खपत और स्थायी निवेश में आई तेजी बड़ी वजह रही।
एक के बाद एक आर्थिक मोर्चे पर आशंका भरी खबरों के बीच GDP के ये आंकड़े उम्मीद जगाने वाले हैं।
05/06/2026
अगर ये बात सच निकलती है, तो यह कंपनी इतिहास का मदर ऑफ ऑल घोटाला साबित हो सकता है।
राजेश एक्सपोर्ट्स नाम की एक बहुत बड़ी कंपनी है, जिसका मुख्य काम गोल्ड रिफाइनिंग और ज्वेलरी कारोबार से जुड़ा है। इस कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मेहता हैं।
मामला यह है कि SEBI ने इस कंपनी और राजेश मेहता पर अपनी एक अंतरिम जांच में बड़ा आरोप लगाया है।
आरोप है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच, यानी पांच वर्षों की अवधि में, लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के consolidated revenue को लेकर गलत जानकारी दी। यह कंपनी के कुल revenue का लगभग 97- 99% हिस्सा बताया जा रहा है। साथ ही फंड का गलत इस्तेमाल का भी आरोप है।
अब सोचिए, यह किस स्तर की संभावित धोखाधड़ी हो सकती है।
अब इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि इसी राजेश एक्सपोर्ट्स में LIC की 10.8% हिस्सेदारी है।
आज जैसे ही यह खबर सामने आई, राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 5% लोअर सर्किट पर पहुंच गया।
इसका असर LIC के शेयर पर भी पड़ा और वह 1% भी नीचे चला गया।
अगर जांच में ये आरोप सही साबित होते हैं, तो फिर एक बहुत बड़ा कॉरपोरेट फ्रॉड होगा ही साथ ही देश की वित्तीय निगरानी व्यवस्था और संस्थागत जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। इतने बड़े स्तर पर इतनी बड़ी गड़बड़ी आखिर वर्षों तक नजरों से कैसे बची रही, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
LIC एक सरकारी कंपनी है, जिसमें देश के करोड़ों लोग भरोसे के साथ निवेश करते हैं। ऐसे में अगर इतनी बड़ी हिस्सेदारी रखने के बावजूद संभावित अनियमितताओं का पता नहीं चल पाया, तो यह आम निवेशकों के विश्वास को गहरी चोट पहुंचाने वाली बात होगी।
02/06/2026
जिस तरह से इजरायल लेबनान में सैन्य कार्रवाई कर रहा है, और जिसके चलते ईरान-अमेरिका डील गंभीर खतरे में पड़ती दिख रही है, उससे ट्रंप नेतन्याहू पर झल्लाए हुए हैं और गाली-गलौज की नौबत तक आ गई है। कम-से-कम दुनिया को तो ऐसा ही बताया जा रहा है।
Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया था। इस कॉल पर ट्रंप ने बेहद नाराजगी भरे लहजे में बात की।
“You’re f***ing crazy. अगर मैं नहीं होता, तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से अब हर कोई इजरायल से भी नफरत करने लगा है।”
31/05/2026
🔴 #सपेरों_का_देश_कहने_वालों_को_हमारा_जवाब: "अनेकता में एकता, यही है हमारी विशेषता!"
आज मीडिया में एक बहस पर नज़र गई। चर्चा इस बात पर थी कि कैसे नॉर्वे जैसे देशों या पश्चिमी मीडिया द्वारा आज भी भारतीयों को 'सपेरों का देश' (Snake Charmers) कहकर संबोधित कर दिया जाता है। इस पर हमारे देश के बुद्धिजीवी तुरंत एक अंतहीन डिबेट में फंस गए कि— "नॉर्वे ने ऐसा कैसे कहा? उसकी हिम्मत कैसे हुई? प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में नंबर वन पर रहने वाला, महज 54 लाख की आबादी वाला देश हमें ऐसा कैसे बोल सकता है?"
लेकिन यहाँ सोचने वाली बात कुछ और है...
🔴 #क्या_हमारा_आत्मसम्मान_इतना_कमज़ोर है?
क्या हम भारतीयों का आत्मसम्मान इतना खोखला हो चुका है कि किसी गैर-भारतीय की एक छोटी सी, पूर्वाग्रह से ग्रसित टिप्पणी मात्र से वह डगमगा जाए? किसी बाहरी देश के सर्टिफिकेट से हमारा गौरव तय नहीं होता।
हमें गर्व करने के लिए किसी और के अप्रूवल की ज़रूरत नहीं है। अगर किसी ने हम पर यह तंज़ कसा भी है, तो एक बात बिल्कुल सत्य है— उसने हमारी केवल बाहरी परत देखी है, हमारी गहरी जड़ों को वह कभी समझ ही नहीं पाया।
🔴 #दुनिया_में_जितने_देश_उतनी_तो_हमारे_यहाँ_भाषाएँ हैं!
मुझे किसी बाहरी देश की तारीफ से फर्क नहीं पड़ता, मैं तो बस इस बात से गौरवान्वित होता हूँ कि हमारे भारत में जितनी भाषाएँ और बोलियाँ शान से बोली जाती हैं, दुनिया में शायद कुल मिलाकर उतने देश भी नहीं होंगे!
हमारे यहाँ एक बहुत ही खूबसूरत और पुरानी कहावत है:
‼️"कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर बानी।"‼️
हर कुछ किलोमीटर पर हमारे देश का पानी बदल जाता है, और कुछ दूरी पर हमारी भाषा और बोली बदल जाती है। इतनी विविधताओं, इतनी संस्कृतियों और इतने विचारों को अपने भीतर समेट कर भी हम सब एक सूत्र में बंधे हैं।
🔴 #सपेरा_होना_कोई_अपमान_नहीं_हमारी_विशेषता_अलग है
अगर वो हमें 'सांप और सपेरों' से जोड़कर देखना चाहते हैं, तो उन्हें देखने दीजिए। लेकिन हमारा वास्तविक परिचय यह है: "अनेकता में एकता, यही हमारी असली विशेषता।"
हज़ार साल पुरानी सभ्यता, ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म और अद्भुत भाषाई विविधता का नाम भारत है। किसी 54 लाख की आबादी वाले देश की टिप्पणी हमारे 140 करोड़ से ज़्यादा के इस महासागर जैसे देश की अस्मिता को छोटा नहीं कर सकती। अपने अस्तित्व पर गर्व करना सीखिए, दूसरों के बयानों पर विचलित होना बंद कीजिए!
आज का तापमान कुछ ऐसा रहा
41°©
27/05/2026
एयर इंडिया और इंडिगो 1 जून से करीब तीन महीनों के लिए अपनी घरेलू उड़ानों के संचालन में कटौती करने वाली हैं।
इसका मतलब है कि विमान किराए में भी बढ़ोतरी होगा।
इज़रायल ने ईरान के बड़े गैस फील्ड पर स्ट्राइक किया। बदले में ईरान ने कतर की सबसे बड़ी गैस फैसिलिटी पर स्ट्राइक कर दिया।
दुनिया के दो बड़े गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए मिलिट्री एक्शन के कारण पहले से ही बाधित चल रही गैस आपूर्ति का संकट भारत के लिए काफी बढ़ सकता है।
ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच तेल अवीव और इजरायल के अन्य शहरों में सायरन बज रहे हैं।
साइप्रस 16 अगस्त 1960 को यूनाइटेड किंगडम से आजाद हुआ।
लेकिन कुछ ही साल बाद, 1974 में तुर्की ने साइप्रस पर हमला कर उसके उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया -जो आज भी बना हुआ है।
आज भारत के प्रधानमंत्री ने राजधानी निकोसिया के पास स्थित ग्रीन लाइन का दौरा किया -वही रेखा जो साइप्रस को विभाजित करती है, और जिसके पार बड़े भू भाग पर तुर्की का कब्जा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Lucknow
275202
