Awami ittehaad Indian nationalist organization

Awami ittehaad Indian nationalist organization

Share

सामाजिक कार्य

20/07/2026
20/07/2026

संडे मतलब फैमिली, हँसी और स्वादिष्ट खाना। 🥰
संडे का आनंद- परिवार के संग स्वादिष्ट भोजन
सभी की रेसिपी विस्तार से नीचे दी गई हैंI
🍱चटपटे तीखे - छोले भटूरे 🍱
छोले-
सामग्री- 1 कप छोले ( काबुली चने)
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच अदरक पेस्ट
2 हरी मिर्च कटी हुई
2 टमाटर का पेस्ट
1 चम्मच साबुत गरम मसाला
1/2 चम्मच जीरा
हींग
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच छोला मसाला
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
विधि-
काबुली चने को रात भर भीगो दे . छोले में नमक और 1 चम्मच तेल डाल के कुकर में उबाल ले. अदरक, हरी मिर्च, और टमाटर का पेस्ट बना ले...कढ़ाई में तेल गरम करें और साबुत गरम मसाला, जीरा और हिंग डाले और धनिया और मिर्ची पाउडर ,कसूरी मेथी, छोले मसाला डाल के पेस्ट मिला के पकाए. तेल ऊपर आने पर छोले मिला दे और थोडा पानी मिला के पकाए। आखिर में हरा धनिया से गार्निश करें।
भटूरे -
सामग्री-
2 कप मैदा
1 कप सूजी
नमक
1/4 चम्मच मीठा सोडा
1 चीनी
1/2 कप दही
गुनगुना पानी
फ्राई के लिए तेल
विधि - एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक,मीठा सोडा मिला लेI आटे के बीच में जगह बना कर उसमे चीनी और दही मिलाये और गुनगुने पानी से नरम आटा लगा ले और ढक के 2 घंटे रख देेI 2 घंटे बाद भटूरे बेल के गरम तेल में तल लेI भटूरे तैयारI Sanaz_swad

🍱रेस्टोरेंट स्टाइल परफेक्ट पाव भाजी🍱
लाजवाब स्वाद 😋
सामग्री -
4 उबले आलू
1 कप उबले मटर
1/2 उबली गोभी
2 शिमला मिर्च बारीक कटी
6 हरी मिर्च बारीक कटी
3 टमाटर बारीक कटे
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1 प्याज बारीक कटा
नमक
1/2 कप मक्खन
नींबू का रस
हरा धनिया
एवरेस्ट पाव भाजी मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
रेसिपी- आलू, गोभी, मटर को उबाल कर के मेस कर ले.मक्खन गरम कर के अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और हरी मिर्च प्याज , शिमला बारिक काट के पकाये.नमक मिर्च पाउडर और एवरेस्ट पाव भाजी मसाला मिला कर के पकाये और बारीक टमाटर मिला के गलाये .... सभी सब्जियां मिला के अच्छे से मिक्स कर ले और थोड़ा पानी मिला दे. सिकी हुई पाव के साथ तैयार पाव भाजी
Sanaz_swad

🍱बेस्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी
सिंधी दाल पकवान 🍱
दाल -
सामग्री
1 कप चना दाल
नमक
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 जीरा
1/2 गरम मसाला पाउडर
1/2 चाट मसाला
2 चम्मच तेल
हींग
कड़ी पत्ता
1 प्याज
2 हरी मिर्च
नींबू
2 चम्मच हरी धनिया चटनी
पकवान-
1 कप मैदा
2 चम्मच आटा
1 चम्मच सूजी
नमक
1/2 जीरा
1/2 कुटी हुई काली मिर्च
तेल
रेसिपी -
दाल -
2 घंटे भीगी चीन दाल को कुकर में नमक और हल्दी पाउडर दाल के उबाल कर ले. पैन में तेल गरम करें और हींग जीरा कड़ी पता डाले.कटी हरी मिर्च डाले.लाल मिर्च पाउडर डाले और दाल मिला दे.गरम मसाला और चाट मसाला मिलाये.दाल तैयार है. पकवान - आटा सूजी नमक जीरा काली मिर्च 2 चम्मच तेल को अच्छे से मिलायें.पानी से आटा लगा के 15 मिनट ढक के रख दे.... पापड़ी के जैसे बेल कर तेल में फ्राई कर ले...
दाल में प्याज़ नींबू चटनी मिला के पकवान के साथ सर्व करे.तैयार.

🍱वेज हैदराबादी बिरयानी / ग्रीन वेज बिरयानी 🥗
पालक के पेस्ट से बनी बहुत ही स्वादिष्ट और आसान तरीक़े से झटपट बनने वाली वेज बिरयानी 😋💦
सामग्री-
2 कप उबले चावल
1 बड़ा चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1 कटा हुआ प्याज़
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 2 चम्मच काजू
2 कप मिक्स वेजिटेबल ( शिमला, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी, फूलगोभी टमाटर) बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच उबला हुआ पालक और धनिया पेस्ट
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच नींबू का रस
हरा धनिया कटा हुआ
विधि - पैन मे तेल गर्म करेंI इसमें जीरा डाले। प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। काजू और सभी सब्जियां डालें और उन्हें धीमी आंच पर फ्राई करें I कुछ देर ढक कर पकाये, जिससे सब्ज़ियाँ पक जाये I इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालें।इसमें , चावल, पालक , धनिये का पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिक्स करेंI धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं और हरे धनिये और कद्दूकस पनीर से गार्निश करें। Sanaz_swad

🍱दाल ,बाटी ,चुरमा , कढ़ी, लहसुन चटनी, प्याज, मिर्ची
राजस्थान की प्रसिद्ध - दाल बाटी 🍱
बाटी -
सामग्री-
2 कप गेहूँ का मोटा पीसा हुआ आटा
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच नमक
1.5 कप घी
रेसिपी-
- बाटी का आटा अगर ना मिले तो 1/2 कप सूजी मिलाये I अजवाइन , नमक, 2 चम्मच घी आटे मे अच्छे से मिलायेI गुनगुने पानी से कड़क आटा लगा ले I 1/2 घंटे के लिए रख दे और तंदूर या बाटी ओवन गरम कर के छोटे- छोटे गोले बना के सेक लेI (कंडे पर भी पारंपरिक तरीके से सेक सकते है) हल्का सा दबा के गरम घी में 5 मिनट डुबो के रखेI बाटी तैयार I दाल के साथ सर्व करे I
दाल तड़का 🥘
सामग्री -
1 कप अरहर दाल
हींग
1/2 चम्मच जीरा
साबुत गरम मसाला
2 साबुत लाल मिर्च
1कटा हुआ टमाटर
1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 कटा हुआ प्याज
4 हरी मिर्च कटी हुई
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/ 2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच कसूरी मेथी
2 बड़े चम्मच तेल /घी
विधि -
दाल को अच्छे से धो कर 1/2 घंटा पानी में भीगो दे। कुकर में दाल, जरा सी हल्दी, 1 चम्मच घी और नमक मिला कर 2 सिटी आने तक पका ले। कढ़ाई में घी/तेल गरम करे. गरम होने पर जीरा, हींग, साबुत गरम मसाला, साबुत लाल मिर्च डाल दे। प्याज़, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल दे और पकने दे। 5 मिनट बाद सभी सूखे मसाले मिला दे।
टमाटर डाले. टमाटर को अच्छे से गलने तक और तेल/घी ऊपर आने तक पकाये। कुकर में दाल को अच्छे से मिक्स कर ले. तड़का दाल के ऊपर डाल दे. हरा धनिया डाले. दाल तड़का तैयार है.गरमागरम सर्व करें। sanaz_swad

🍱राजस्थान के प्रसिद्ध- मक्की के ढोकले
सामग्री-
2 कप मक्की का आटा
1/2 कप मटर
1 कप कटी हुई हरी मेथी
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक
1/2 चम्मच सौंफ
1/2 लाल मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च
1/2 कप मटर
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच पापड़ खार
हरा धनियां
रेसिपी-- 2 कप मक्की का आटा ले .उसमें हल्दी ,मिर्ची पाउडर नमक ,सौंफ, बारीक कटी हरी मिर्च, मेथी ,मटर ,2 चम्मच तेल ,1/2 चम्मच पापड़ खार बारीक काटा हरा धनिया मिला के गुनगुने पानी से आटा लगा के 10 मिनट रख दे.स्टीम के लिए पानी गरम करे और ढोकले बना के 20 मिनट स्टीम करे और दाल या कढ़ी के साथ सर्व करे.... आप ढोकलो को काट के फ्राई भी कर सकते हैं चटनी के साथ सर्व करें.... ये गरम ढोकले को बाटी के जैसे मसल के तिल का तेल डाले और दाल और कढ़ी के साथ खाएं. Sanaz_swad

🍱 लिट्टी चोखा
लिट्टी -
सामग्री-
2 कप गेहूं का आटा
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच घी
स्टफिंग-
1/4 चम्मच दर्दरा जीरा
1/4 चम्मच दर्दरी सौंफ
1 कप सत्तू का आटा
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच कटा हुआ अदरक
1 कटा हुआ लहसुन
कटा हुआ हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच सरसों का तेल
विधि -
आटा, नमक और देसी घी को मिला कर पानी की मदद से आटा लगा ले और कवर कर के 1/2 घंटा रख दे। एक कटोरी में सत्तू, हरी मिर्ची, धनिया और सभी मसाले, नींबू का रस, सरसों का तेल मिलायें और थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से मिलायें। पानी नही डालेंगे तो खाते समय लिट्टी सूखा लगता है। एक आटे की लोई को बेले और बीच में स्टफिंग रख कर हाथ से अच्छे से कवर कर के गोला बना ले.सभी लिट्टी ऐसे ही बना ले.कंडे पर या बाटी के ओवन में पलट- पलट कर सेक लेI हाथ से दबा कर लिट्टी को खोले और गरम घी में कुछ देर डुबो कर रखे। गरमागरम लिट्टी तैयार हैI
आलू चोखा -
सामग्री -
2 उबले हुए आलू
1 कटा हुआ प्याज़
कटी हुई हरी मिर्च
कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटा चम्मच कुटा हुआ लहसुन
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
विधि - आलू को अच्छे से मसल ले और इसमें प्याज़ , हरी मिर्च, लहसुन, धनिया, तेल, नमक, सब अच्छे से मिला दे। ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा पानी मिला दे। आलू का चटपटा चोखा तैयार I
लिट्टी को चोखा और धनिया की चटनी और प्याज़ के साथ सर्व करेंI

🍱सबसे आसान और जल्दी बनने वाला डोसा..बस जरूरत है तो एक अच्छे non stick तवे की I
स्वादिष्ट रवा /सूजी डोसा🥞
सामग्री-
1 कप रवा/सूजी
3/4 कप चावल का आटा
1/4 कप मैदा
1 बड़े चम्मच टुकड़े नारियल
1/2 चम्मच जीरा
3-4 बारिक कटी हरी मिर्च
1/4 कप बारिक कटा हरा धनिया
1 बारिक कटा प्याज
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
पानी/छाछ
वि​धि-
एक बाउल में सूजी, चावल का आटा, मैदा और पानी/ छाछ डालकर मिक्स करें और पतला घोल बना लेI इसे 1/2 घंटे के लिए ढक कर रख दें। इसमें प्याज़, हरी मिर्च, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
नॉन स्टिक तवा गरम करे. तवे पर थोड़ा तेल लगाए.थोड़ा पानी छिङक कर कपडे से तवा साफ कर ले. घोल को हाथ से छिङक छिङक कर गरम तवे पर डाले और जाली बनने दे. घोल को ऐसे ही हाथ से डाल-डाल कर जाली को कवर करना है।
थोड़ा सा तेल किनारो और बीच में डाले। डोसा ब्राउन होने लगे तो डोसे को पलटकर अच्छी तरह सेकें. रवा डोसा तैयार है.
डोसे को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी, साभंर के साथ सर्व करेI sanaz_swad

🍱वेज चीज पिज्जा
*सामग्री:
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप गुनगुना पानी
- 1/4 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच चीनी
- 1/2 चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 कप पिज्जा सॉस
- 1 कप मोज्जेरेला चीज, कसा हुआ
- 1/2 कप प्याज, कटा हुआ
- 1/2 कप शिमला मिर्च, कटी हुई
- 1/2 कप टमाटर, कटा हुआ
- 1/4 कप ब्रोकली, कटी हुई
- 1/4 कप जैतून, कटा हुआ
- 1 चम्मच ओरेगैनो
- 1 चम्मच तुलसी पाउडर
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

*विधि:*

1. *पिज्जा डो बनाएं:* एक बड़े बाउल में मैदा, नमक, चीनी और यीस्ट मिलाएं। गुनगुने पानी में मिलाकर एक नरम आटा गूंथ लें। 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर 5-7 मिनट तक गूंथें।
2. *आटा उठने दें:* आटे को एक ग्रीस लगी हुई बाउल में रखें और 1-2 घंटे तक गर्म जगह पर उठने दें।
3. *पिज्जा सॉस तैयार करें:* एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें लहसुन और प्याज डालकर भुनें। टमाटर प्यूरी, नमक, और मसाले मिलाकर 10 मिनट तक पकाएं।
4. *पिज्जा बनाएं:* उड़े हुए आटे को 1 घंटे तक गूंथने के बाद, इसे 2 बराबर भागों में बांट लें। एक भाग को बेलकर एक पिज्जा बेस तैयार करें।
5. *टॉपिंग लगाएं:* पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस लगाएं। इसके ऊपर मोज्जेरेला चीज, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली और जैतून रखें। ओरेगैनो और तुलसी पाउडर छिड़कें।
6. *पिज्जा बेक करें:* पिज्जा को प्रीहीटेड ओवन में 180°C पर 15-20 मिनट तक बेक करें।
7. *परोसें:* गरमा गरम पिज्जा परोसें और आनंद लें!
*टिप्स:
- पिज्जा बेस को क्रिस्पी बनाने के लिए, इसे ओवन में 5 मिनट तक प्री-बेक करें।
- अपनी पसंद के अनुसार टॉपिंग बदल सकते हैं।

20/07/2026

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Mumbai
Mumbai