Fast news 24
सच्ची खबर सबसे पहले !
हमें फॉलो करने के लिए पेज को 👍लाइक करें
किसी भी तरह का विज्ञापन या खबर बनवाने के लिए संपर्क करें
मोबाइल: 8002553560
#वैशाली में देर रात भीषण अग्निकांड! 🔥 चार परिवारों के घर जलकर राख, लाखों का सामान बर्बाद! नवरात्र पूजा के बीच पीड़ितों की मदद को आगे आए डॉ. एल. बी. सिंह, चारों परिवारों को पहुंचाई राहत!
Fast news 24
#सरैया में एमएलसी संजय सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान!
पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव ने की दोबारा जिताने की अपील!
शिक्षकों के अधिकार और कल्याण का मुद्दा उठा, आमंत्रण होटल में जुटे शिक्षक व गणमान्य!
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज, संजय सिंह के समर्थन में दिखे कई दिग्गज!
Fast news 24
13/10/2026
#वैशाली में आग ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, सबकुछ जलकर हुआ राख! हरिंदर, मुकेश, उमेश और रमेश सहनी के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़! डॉ. एल. बी. सिंह ने पेश की इंसानियत की मिसाल, पीड़ितों को उपलब्ध कराया जरूरी सामान!
Fast news 24
13/10/2026
#मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में डायन बताकर 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से जख्मी महिला की रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मुख्य आरोपित के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच लाया गया।
मृतका के बेटे का आरोप है कि पड़ोस के लोग करीब एक साल से उसकी मां को डायन बताकर प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार रात महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे सदर अस्पताल, से रेफर कर SKMCH अस्पताल लाया गया ठीक नहीं होने के कारण उसे फिर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने मारपीट में शिवचंद्र राय, सर्वन कुमार, अमर राय और गुंजेश कुमार समेत अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।
कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी पुष्पा कुमारी ने बताया कि परिजनों के बयान पर छह लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Fast news 24
13/10/2026
#साहेबगंज की राजनीति में मुकेश कुमार सिंह की अगली रणनीति क्या होनी चाहिए?
साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुकेश कुमार सिंह को लेकर एक सवाल सामने है कि उन्हें भविष्य की राजनीति के लिए किस दल का विकल्प चुनना चाहिए। भाजपा, राजद या जन सुराज—इनमें से किस पार्टी के साथ जुड़कर वे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को बेहतर तरीके से उठा सकते हैं?
इस सवाल पर आपकी क्या राय है? साहेबगंज की जनता अपनी पसंद और विचार कमेंट के माध्यम से जरूर साझा करें।
Fast news 24
#मुजफ्फरपुर के बसरा बाजार में AIDYO का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन!
#दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के विभिन्न राज्यों में छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में युवा संगठन AIDYO ने सरैया के बसरा बाजार में निकाला जुलूस।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों को फिर से जोड़ने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित कर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की गई।
ैया
Fast news 24
#वैशाली के मजदूर की दर्दनाक मौत, त्योहार पर घर लौटने की खुशी मातम में बदली!
दीघा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गई 45 वर्षीय जय मंगल राय की जान!
बेंगलुरु से लौट रहे थे जय मंगल राय, पीछे छोड़ गए दो बेटे और एक बेटी!
Fast news 24
हरियाणा में मजदूरी करने गए 20 वर्षीय गौतम कुमार की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!
वैशाली के महद्दीपुर गांव में ठेकेदार अजय सिंह के नहीं पहुंचने पर भड़के परिजन, काफी देर तक बना रहा तनावपूर्ण माहौल!
मुखिया वीरेंद्र पासवान, सरपंच और जनप्रतिनिधियों की पहल पर मामला शांत, मशक्कत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया शव!
12/10/2026
त्योहार पर घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दीघा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
#वैशाली। मोहम्मदपुर पंचायत के खाजूवता गांव निवासी 45 वर्षीय जय मंगल राय की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्वर्गीय रघुनंदन राय के पुत्र थे और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बेंगलुरु में मजदूरी करते थे। त्योहार पर अपने परिवार के बीच लौटने की खुशी लेकर घर आ रहे जय मंगल राय की यात्रा दर्दनाक हादसे में समाप्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से ट्रेन के जरिए पटना पहुंचने के बाद जय मंगल राय ऑटो से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दीघा पुल के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
जय मंगल राय अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी और मजदूरी से होने वाली कमाई से ही घर का खर्च चलता था। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। त्योहार पर घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह घटना उन हजारों मजदूरों के संघर्ष की भी याद दिलाती है, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर से दूर दूसरे राज्यों में मेहनत करते हैं और त्योहारों पर अपनों के पास लौटते हैं। एक सड़क हादसे ने जय मंगल राय के परिवार की खुशियां छीन लीं और पीछे छोड़ गया भविष्य की चिंता तथा जीवनयापन का बड़ा सवाल।
Fast news 24
12/10/2026
हरियाणा में पांचवीं मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय गौतम की मौत, महद्दीपुर में शव पहुंचते ही तनाव
#वैशाली। वैशाली थाना क्षेत्र की मदरना पंचायत के महद्दीपुर गांव निवासी रविन्द्र कुमार के 20 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की हरियाणा में काम करने के दौरान मौत हो गई। गौतम दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार को गौतम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसकी मौत से घर में मातम पसरा है।
बताया जाता है कि गौतम करीब छह दिन पहले मजदूरी करने हरियाणा गया था। ठेकेदार अजय सिंह के साथ काम करने के दौरान सीमेंट का बोझ लेकर पांचवीं मंजिल पर जाते समय पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस से गांव लाया गया।
परिजनों के अनुसार, शव लेकर आ रहे ठेकेदार अजय सिंह रास्ते में ही एंबुलेंस से उतर गए और गांव नहीं पहुंचे। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव स्वीकार करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और शव एंबुलेंस में ही रखा रहा।
सूचना पर वैशाली थाना पुलिस, डायल 112 की टीम और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। काफी देर तक बातचीत और मान-मनौव्वल के बाद लोगों ने समाधान निकाला, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने ठेकेदार की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। घटना के संबंध में पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Fast news 24
Address
Kutrum Kolhua, Bakhra, Muzaffarpur
Muzaffarpur
843101
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Fast news 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
