Arogya Vedi Noida

Arogya Vedi Noida

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Arogya Vedi Noida, Health/Beauty, Ganga Shoping Complex Sector/29, Noida.

29/05/2026
Photos from Arogya Vedi Noida's post 29/04/2026

आज "आरोग्य वेदी सेंटर ' पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह का आगमन हुआ,जिन्होंने योग और एक्यूप्रेशर पर गहन विचार विमर्श किया तथा अपनी विशेष रुचि एक्यूप्रेशर में दिखाई /
हमारी तरफ से उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
शुभ आशीर्वाद
मंगलम भवतु
आरोग्य मस्तु
कल्याण मस्तु
🙌🙌🙌

Photos from Good Health.    Good Wealth's post 15/09/2022

14 सितंबर 2022 को हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर,"CIPL फाउंडेशन" के सौजन्य से "रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल" गांव सरफाबाद सेक्टर- 73 नोएडा, में एक योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बड़े ही जोश वा जुनून के साथ योगाभ्यास किया,
योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य बृजेश शुक्ला ( मैनेजर CIPL फाउंडेशन) ने बच्चों को योग का पहला आसन "अनुशासन "के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि शिक्षार्थियों के लिए अनुशासन का बड़ा महत्व है , इसलिए सभी बच्चों को अनुशासन का पालन करना चाहिए/
विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबी चौहान ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया तथा बच्चों को समझाया कि योग अभ्यास के द्वारा उनके मन की एकाग्रता, उनकी याददाश्त तथा उनकी कार्य क्षमता बढ़ सकती हैं और बच्चों को योग को जीवन का अंग बनाने की सलाह दी/
विद्यालय की मैनेजर कुसुमलता शर्मा तथा योगाचार्य बृजेश शुक्ला ने बच्चों को योग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से , अच्छी तरीके से योगाभ्यास करने वाले तीन बच्चों, निधि कक्षा 8 ,अभिषेक कक्षा 8 ,वर्षा कक्षा 10 को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया,
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक दीपक शर्मा ,कैलाश कुशवाहा ,सुरभि बिघमल,प्रियंका त्यागी आदि लोग ने अपना सहयोग दिया/

Photos from Good Health.    Good Wealth's post 29/08/2022

सी आई पी एल फाउंडेशन नोएडा तथा,(KLGM) के एल जी एम इंटर कॉलेज नकुड में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का प्रारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तेलू राम के सुपुत्र देवदत्त शर्मा एवं सी आइ पी एल फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार के प्रतिनिधि एवम संस्थान के मैनेजर बृजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में नकुड थानाध्यक्ष नरेश कुमार, एस आई देवेश कुमार,राजकुमार सैन्य,वरुण मित्तल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने छात्रों का आवाहन किया कि वे खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर सी आईपीएल फाउंडेशन को खेलों के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा बताया कि सी आईपीएल फाउंडेशन न केवल खिलाड़ियों वरन आम आदमी के विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है।

सी आइ पी एल फाउंडेशन के मैनेजर बृजेश शुक्ला ने कहा कि खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव है, उन्होंने कहा कि योग और खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है।
विद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सलीम मोहम्मद एवं अमित कुमार ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के मेडल देकर सम्मानित किया, क्रीडा अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आगामी दिवसों में विद्यालय के छात्र-छात्राएं तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
कार्यक्रम में सहेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, जयवीर सिंह, शिव कुमार वर्मा, अरुण शर्मा ,सुधीर प्रकाश मिश्रा ,हरेंद्र सिंह राजवीर सिंह, सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा। संचालन सुभाष गुप्ता ने किया।
प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में निश्चित कुमार ने तथा जूनियर बालक वर्ग में राहुल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मिनी जूनियर वर्ग में अर्जुन कुमार ने प्रथम करण कुमार द्वितीय तथा राम कौशिक तृतीय स्थान पर रहे।

भाला फेंक प्रतियोगिता में निश्चित कुमार ने 45 मीटर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में स्वाति तथा जूनियर वर्ग में संजना ने बाजी मारी, 100 मीटर दौड़ में साहिल राहुल एवं धूनी ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

25/08/2022

हमने प्रण किया था कि मां आदि गंगा गोमती ,सुनासीर नाथ तीर्थ स्थल, बंडा,शाहजहांपुर,को साफ करेंगे ,,
हमें साथ मिला CIPL फाउंडेशन का तथा हमारे क्षेत्र में समाज सेवा की भावना रखने वाले हमारे कई साथी लोगों ने इसमें सहयोग किया ,
अब आप उसका परिणाम भी देखें,,,

10/02/2021

योगा करने से होगा

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ganga Shoping Complex Sector/29
Noida
201301