Manoj Kumar
पेड़ है तो कल है।
25/07/2026
शिव मुक्तिधाम बुआना लाखू में 8वें जन्मदिन पर बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश........
बुआना लाखू। जन्मदिन को यादगार और समाज के लिए प्रेरणादायक बनाने की अनूठी पहल करते हुए मंज़िल मलिक ने अपने पुत्र विशेष मलिक के 8वें जन्मदिन के अवसर पर शिव मुक्तिधाम, बुआना लाखू में उनके हाथों से बरगद का पौधा लगवाया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने के साथ यदि एक पौधा भी लगाया जाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली की अमूल्य सौगात मिलेगी। बरगद का वृक्ष अपनी लंबी आयु, विशाल छाया और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।
इस सराहनीय पहल की डीएलएसएसए (DLSSA) कमेटी ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कमेटी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
पेड़ है तो कल है। कृपया करके पेड़ों को नुकसान मत पहुंचाएं क्योंकि इनको भी दर्द होता है।
20/07/2026
सुबह कि राम राम सारा न आज की। जीवन में हर मानव को पेड़ जरूर लगाना चाहिए, जीवन का आधार ही पेड़ है।
गांव बुआना लाखू गढ़ी me ग्रामीणों ने की अपने आप सफाई।
18/07/2026
सुबह की राम-राम। एक पेड़ तुलसी
घर घर की शान स्वास्थ्य की पहचान
17/07/2026
सुबह की राम-राम। जामुन एक ऐसा पेड़ है जिसके बारे में हमें जानकारी होनी चाहिए कि इसके फायदे क्या है......
16/07/2026
पीपल का पेड़ लगाए आने वाले समय में ऑक्सीजन की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी,पेड़ लगाए जीवन बचाए। आपका अपना वृक्ष मित्र मनोज मलिक।
15/07/2026
एक साथ पेड़ों के संग।
13/07/2026
🌴 पेड़ लगाए जीवन बचाए।
पेड़ ही विकल्प है हमारे पास जो आने वाले समय में जीवन जीने में मदद करेंगे।
12/07/2026
15 वर्षीय यश का भव्य स्वागत, एशियन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
इसराना: मनोज मलिक
- हरियाणा की धरती एक बार फिर अपनी पहलवानी परंपरा पर गर्व कर रही है। उपमंडल के गांव बांध के 15 वर्षीय उभरते पहलवान यश ने थाईलैंड में आयोजित एशियन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल जीतकर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
यश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसराना से लेकर गांव बांध तक भव्य विजयी जुलूस निकाला गया। खुली जीप में सवार यश का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। लोगों ने नोटों की वर्षा की, फूलों की मालाएं पहनाईं तथा यश, उनके कोच और अन्य पहलवानों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
यश के पिता सोनू शर्मा ने बताया कि महज 15 वर्ष की आयु में उनका बेटा अब तक 6 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीत चुका है। उन्होंने कहा कि यश लगातार कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
यश के कोच काला पहलवान ने बताया कि यश का अगला लक्ष्य ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इसी समर्पण और मेहनत के साथ अभ्यास जारी रहा तो यश भविष्य में देश के लिए ओलंपिक पदक जीतकर तिरंगे का मान और ऊंचा करेगा।
ग्रामीणों ने यश की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों की सफलता से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और हरियाणा की पहलवानी की परंपरा और मजबूत होती है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Vpo Buana Lakhu
Panipat
132107
