Purnia wale

Purnia wale

Share

get memes related to purnia only on our page & don't forget to follow us on Instagram

14/11/2025

पूर्णि‍या सीट पर पर‍िणाम सामने आ गए हैं। इस सीट पर बीजेपी के व‍िजय कुमार खेमका ने प्रचंड जीत दर्ज की। खेमका को कुल 1,27,614 वोट म‍िले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जीतेंद्र कुमार रहे। उन्‍हें 94392 वोट म‍िले हैं।
#पूर्णिया #बिहार

12/10/2025

पूर्णिया कॉलेज का यह कक्ष आज कॉलेज की समृद्ध लाइब्रेरी का हिस्सा है। इसे दिनकर स्मृति कक्ष के रूप में विकसित भी किया गया है। पूर्णिया कॉलेज के प्रथम प्राचार्य और हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार जनार्दन प्रसाद झा द्विज दिनकर के मित्र और मार्गदर्शी होते थे।

11/10/2025

सोनपुर के बाद देश के सबसे बड़ा मेला गुलाब बाग मेला ग्राउंड में लगता था। गुलाब बाग मेला देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते थे। यहां तक कि पडोसी देश नेपाल से भी लोग मेला देखने आते थे। मेला में मनोरंजन के साधन के साथ साथ सभी तरह के सामान भी मिलता था। लोग जमकर मेला का आनंद उठाते थे और अपने जरूरत की सामान खरीदते थे। यह मेला करीब एक महीने तक निरंतर चलता था। लेकिन अब यह मेला देखने के लिए लोग अब तरस गए हैं।

10/10/2025

अग्रेंजी हुकूमत के अंतिम तीन दशकों में इस इलाके में राजा पीसी लाल का प्रभाव रहा था। राजा पीसी लाल का महल चांदनी चौक से पांच सौ मीटर की दूरी पर नवरतन चौक के समीप ही था। यह महल जाने का मुख्य पथ था और एक तरह से वर्तमान पूर्णिया शहर की ओर से महल जाने का चांदनी चौक ही प्रवेश द्वार था। अंग्रेजी हुकूमत के समय बिजली की व्यवस्था जेनसेट के माध्यम से होती थी लेकिन उसका दायरा सरकारी कार्यालय व बड़े अफसरों के आवास तक ही सिमटा था।

09/10/2025

मिस्टर पामर एक अंग्रेज था जिसे वर्तमान पूर्णिया का आर्किटेक्ट कहा जा सकता है। पामर ने बांध न बनवाया होता तो इस पूर्णिया शहर को सौरा नदी कभी भी तबाह कर देती।

08/10/2025

पूर्णिया जिला का यह ऐतिहासिक भवन जो कि पूर्णिया जिला के रंगभूमि मैदान के उत्तर में था। वह पूर्णिया के पहले सिविल सर्जन डॉ पिकाची का था। जिसे करीब 2-3 साल पहले ध्वस्त कर दिया गया ।

Category

Address


Purnea

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purnia wale posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Purnea.