Bels Soul Notes

Bels Soul Notes

Share

Bels soul notes

15/08/2026

मेरी रचना

मेरी पहली रचना तो मेरे भगवान ने की है… 🙏✨
उन्होंने मुझे जीवन दिया, एक आत्मा दी,
और मुझे एक अधूरी-सी खूबसूरत मिट्टी की तरह इस दुनिया में भेजा।

अब उस मिट्टी को किस रूप में ढालना है,
उसे प्रेम, धैर्य, साहस और कर्मों से कितना सुंदर बनाना है —
यह जिम्मेदारी मेरी है। 🌸

हर ठोकर ने मुझे तराशा,
हर दर्द ने मुझे कुछ सिखाया,
हर अनुभव ने मुझे थोड़ा और बेहतर बनाया।

ईश्वर ने मुझे बनाया है…
और अब मैं, उनकी दी हुई इस ज़िंदगी को
हर दिन थोड़ा और सुंदर बना रही हूँ। ❤️✨

10/08/2026

कुछ बातें दूसरों को समझाने के लिए नहीं,
पहले खुद को समझने के लिए लिखी जाती हैं।

मेरी आध्यात्मिक यात्रा से निकली कुछ छोटी-छोटी समझ…
कर्म, सुख-दुःख, मन और जीवन को देखने का एक थोड़ा अलग नज़रिया।

यह कोई उपदेश नहीं,
न ही कोई अंतिम सत्य।
बस मेरी अपनी अनुभूति, मेरे प्रश्न और मेरी भीतर की यात्रा की कुछ Soul Notes हैं। 🌿

आज से इन्हें आपसे साझा करने की एक नई शुरुआत कर रही हूँ—
Bels Soul Notes के साथ।

शायद मेरी कोई एक बात आपके भीतर भी कोई प्रश्न जगा दे…
और शायद उसी प्रश्न से आपकी अपनी कोई नई समझ जन्म ले। ❤️

Read • Reflect • Feel • Evolve
🕉️🌿

BelsSoulNotes

05/08/2026

जब तक मैं चढ़ता रहा, वह देखता रहा…
जब मेरी शक्ति जवाब देने लगी,
उसने अपना हाथ बढ़ा दिया।
यही ईश्वर की कृपा है—
वे देर से नहीं आते,
ठीक समय पर आते हैं। 🙏✨

🙏

02/08/2026

मन की मिट्टी में उम्मीद का एक छोटा-सा पौधा हमेशा जन्म लेता है।

कठिनाइयाँ उसे दबाने की लाख कोशिश करती हैं, लेकिन साहस, विश्वास और धैर्य हर बोझ को चकनाचूर कर देते हैं।

और जब भीतर का पौधा बढ़ता है, तो केवल जीवन ही नहीं बदलता…

चेहरे पर भी ऐसी रोशनी खिलती है, जिसे कोई अंधेरा कभी नहीं ढक सकता। 🌱✨

22/03/2026

“खुद को शून्य रखो… और किसी की दुनिया की कीमत बन जाओ।” ✨


Patel

20/03/2026

દરેક આત્મા પોતાની યાત્રામાં છે…
તમે ફક્ત તમારી ઊર્જા ઊંચી કરો, બાકી બધું પોતે જ બનશે ✨

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Vadodara?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


New Alkapuri
Vadodara
391330