just woww

just woww

Condividi

Informazioni di contatto, mappa e indicazioni stradali, modulo di contatto, orari di apertura, servizi, valutazioni, foto, video e annunci di just woww, Salute/bellezza, milan, Milan.

28/12/2025

पिता की नौकरी लेने के लिए पुत्र ने की हत्या -
बिहार के भोजपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में झारखंड पुलिस के चालक हवलदार पशुपतिनाथ तिवारी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके ही सगे बेटे ने पैसे और नौकरी के लालच में कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी और संपत्ति का लालच बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि पशुपतिनाथ तिवारी की सेवानिवृत्ति अगले साल 31 जनवरी 2026 को होने वाली थी। आरोपी बेटे विशाल तिवारी को लगा कि अगर पिता की मौत सेवाकाल के दौरान हो जाती है, तो उसे अनुकंपा के आधार पर झारखंड पुलिस में सरकारी नौकरी मिल जाएगी। साथ ही, वह अपने पिता की संपत्ति को भी अकेले हथियाना चाहता था।

दो साल पहले भी की थी जान लेने की कोशिश
भोजपुर पुलिस के अनुसार, विशाल ने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश बहुत पहले ही रच ली थी। करीब दो साल पहले भी उसने एक सड़क दुर्घटना के जरिए अपने पिता को मारने की नाकाम कोशिश की थी। इस बार जब हवलदार छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे, तब विशाल ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सोते समय उनका गला रेत दिया और निर्मम हत्या कर दी।
हत्याकांड का खुलासा तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए हुआ। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-2) डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ने हाल ही में जमीन का एक एग्रीमेंट कराया था, जिससे विशाल काफी नाराज चल रहा था। गांव वालों को भी पिता-पुत्र के बीच चल रहे इस विवाद की जानकारी थी। इसी एग्रीमेंट विवाद के आधार पर जब पुलिस ने विशाल से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी बेटे विशाल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस जघन्य हत्याकांड में विशाल का एक दोस्त भी शामिल था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

Vuoi che la tua azienda sia in cima alla categoria Salone Di Bellezza a Milan?
Clicca qui per richiedere la tua inserzione sponsorizzata.

Digitare

Sito Web

Indirizzo


Milan
Milan

Notifiche

Lasciando la tua email puoi essere il primo a sapere quando just woww pubblica notizie e promozioni. Il tuo indirizzo email non verrà utilizzato per nessun altro scopo e potrai annullare l'iscrizione in qualsiasi momento.

Sottoscrivi

Ti informeremo quando succede qualcosa a Milan.